मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे ,शिक्षा निर्देश








प्रदेश में 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा नवीन शैक्षणिक सत्र





🔹कक्षा 01 से 08 तक 31 मार्च तक बंद रहेंगी



🔹कक्षा 05 एवं 08 की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी





🔹मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लाना है "रैडिकल" परिवर्तन

🔹मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 


कोविड के चलते प्रदेश में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। 



आगामी शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। 



कक्षा 01 से 08 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।



 कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। 



कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पूरा पालन किया जाएगा। 



कक्षा 09 एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में 01 या 02 दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।




निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य शुल्क न लें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोविड के चलते जिस अवधि में निजी विद्यालय बंद रहे हैं, 

वे उस अवधि की ट्यूशन फीस को छोड़कर अन्य शुल्क न लें। इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाए।





इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मध्यप्रदेश शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती 2020-21